अपहृत लड़की डेढ़ माह बाद बरामद

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी गांव से अपहृत लड़की को लगभग डेढ़ माह बाद बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना के आलारगो गांव से विष्णुगढ़ पुलिस ने बरामद किया. इस मामले को लेकर लड़की के पिता छोटन सिंह ग्राम खरकी द्वारा 10 सितंबर को विष्णुगढ़ थाने में अपनी लड़की के अपहरण से संबंधित मामला […]

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी गांव से अपहृत लड़की को लगभग डेढ़ माह बाद बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना के आलारगो गांव से विष्णुगढ़ पुलिस ने बरामद किया.

इस मामले को लेकर लड़की के पिता छोटन सिंह ग्राम खरकी द्वारा 10 सितंबर को विष्णुगढ़ थाने में अपनी लड़की के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज करवाया था. कांड संख्या 142-2016 के तहत दर्ज किये गये. मामले में आलारगो गांव के जितेंद्र कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था. विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर तेज नारायण बेसरा ने लड़का-लड़की को आलारगों गांव से विष्णुगढ़ थाना लाया. आरोपी को हजारीबाग जेल भेज दिया गया. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सादर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >