महिला को घर से घसीट कर बाहर निकाला

कटकमसांडी : पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत रोमी में जमीन माफियाओं ने बुधवार को उत्पात मचाया. माफियाओं ने घर को तहस-नहस कर दिया और अंदर सो रही महिला को बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाहर निकाल दिया. बाद में उसकी पिटाई भी की. इस बाबत महिला ने पेलावल ओपी को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस […]

कटकमसांडी : पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत रोमी में जमीन माफियाओं ने बुधवार को उत्पात मचाया. माफियाओं ने घर को तहस-नहस कर दिया और अंदर सो रही महिला को बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाहर निकाल दिया. बाद में उसकी पिटाई भी की. इस बाबत महिला ने पेलावल ओपी को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे.
पीड़िता शहनाज खातून (पति-वारिस खान) ने पेलावल ओपी में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में राहत खान, मुसलिम खान, हातीम खान, जहांगीर खान, पाले खान, जावेद खान, मो कलीम अंसारी, कुंदन पाठक, शहजाद खान, पप्पू सोनी, आदित्य सोनी, मो निसार उर्फ टिमिल, मो रेयाज अंसारी सहित 40-50 अज्ञात के विरुद्ध आरोप लगाया है. इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >