ऑटो से जिलेटिन व डेटोनेटर बरामद

चालक हिरासत में विष्णुगढ़ : थाने की पुलिस ने विष्णुगढ़-बगोदर पथ पर सात माइल मोड़ से लगभग डेढ़ किमी आगे एक अॉटो (जेएच-12डी-9360) से बोरे में बंद डेटोनेटर समेत जिलेटीन बरामद की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अॉटो को जब्त कर लिया है. वहीं चालक को हिरासत में ले लिया है. छापेमारी में […]

चालक हिरासत में
विष्णुगढ़ : थाने की पुलिस ने विष्णुगढ़-बगोदर पथ पर सात माइल मोड़ से लगभग डेढ़ किमी आगे एक अॉटो (जेएच-12डी-9360) से बोरे में बंद डेटोनेटर समेत जिलेटीन बरामद की है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अॉटो को जब्त कर लिया है. वहीं चालक को हिरासत में ले लिया है. छापेमारी में 2305 पीस जिलेटीन व 1810 पीस डेटोनेटर मिले हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक चालक से पूछताछ की जा रही थी कि जिलेटीन कहां ले जाया जा रहा था. पुलिस के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >