इलेक्ट्रॉनिक की खरीदारी पर उपहार

हजारीबाग : इंटेक्स कंपनी के अधिकृत डीस्ट्रीब्यूटर बकसपुरा स्थित अजीम इलेक्ट्रॉनिक ने इस बार त्योहार को बेहतर बनाने को आकर्षक योजना पेश की है. डीलरों, दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक उपहार की योजना यहां है. संचालक मो अजीम ने बताया कि 26 अक्तूबर से किसी भी खरीदारी पर 100 से […]

हजारीबाग : इंटेक्स कंपनी के अधिकृत डीस्ट्रीब्यूटर बकसपुरा स्थित अजीम इलेक्ट्रॉनिक ने इस बार त्योहार को बेहतर बनाने को आकर्षक योजना पेश की है. डीलरों, दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक उपहार की योजना यहां है. संचालक मो अजीम ने बताया कि 26 अक्तूबर से किसी भी खरीदारी पर 100 से 18 हजार तक बंपर उपहार योजना है. ग्राहकों को खरीदारी पर निश्चित उपहार रखा है.
उन्होंने बताया कि इंटेक्स कंपनी के एलइडी टीवी, वाशिंग मशीन, एसी, होम थियेटर के सभी मॉडल कम दाम में उपहार योजना के तहत उपलब्ध है. वहीं शोरूम में एलजी कंपनी के फ्रीज, क्रप्टन के आयरन, मिक्सर व जूसर सहित कई अन्य सामान डीलर रेट पर उपलब्ध है.
एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी में तीन माह मुफ्त के साथ 1890 रुपये में दिये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इंटेक्स एलइडी टीवी पर तीन साल की वारंटी के साथ दो साल की इंश्योरेंस की सुविधा मुफ्त दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >