इचाक : दुर्गा स्थान मंगुरा में नवमी के दिन नवरात्र दुर्गा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया. पाठ में बैठी करियातपुर गांव की शंकर प्रसाद की पत्नी किरण देवी पॉलिथीन में प्रसाद लेकर घर पहुंची.
घर जाने के बाद जब प्रसाद का पॉलिथीन उन्होंने खोली, तो उसमें जीवित मछली मिली. महिला तुरंत प्रसाद को लेकर दुर्गा स्थान वापस लौटी एवं इसकी जानकारी पूजा कमेटी को दी. लोगों ने इस अदभूत लीला के बारे में आचार्य श्रीनिवास पांडेय को बताया. आचार्य ने कहा कि प्रासाद में जीवित मछली मिलना शुभ है. भगवान विष्णु का पहला अवतार मीन है. मछली को दुर्गा प्रतिमा के साथ जल में छोड़ दिया.
