दो सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गये. पहली घटना जीटी रोड ग्रामीण बैंक के पास घटी, जहां रोड पास करने के क्रम में कोयली निवासी मो महमूद अंसारी (40) वाहन (एनएल-01-एल-2751) की चपेट में आ गया. इससे महमूद की मौत घटनास्थल […]

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गये. पहली घटना जीटी रोड ग्रामीण बैंक के पास घटी, जहां रोड पास करने के क्रम में कोयली निवासी मो महमूद अंसारी (40) वाहन (एनएल-01-एल-2751) की चपेट में आ गया. इससे महमूद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं दूसरी घटना हथिया बाबा के पास घटी. यहां दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. घटना में उप-चालक राजेश चौधरी (26) की मौत इलाज के दौरान सामुदायिक असप्ताल में मौत हो गयी. मृतक सोसना, जिला-औरंगाबाद का रहनेवाला है. तीसरी घटना चैथी मोड़ के पास घटी. यहां जीटी रोड पास करने के क्रम में सुनील सिंह (50) वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >