शहर की सफाई को लेकर ऑपरेशन बदलाव आज से

हजारीबाग. शहर की सफाई को लेकर ऑपरेशन बदलाव का दूसरा चरण आठ अक्तूबर से शुरू होगा. इसके लिए मजदूरों को दोगुनी मजदूरी दी जायेगी. यह जानकारी हजारीबाग स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक पर्थो पाल व नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद झा ने दी. वह शुकवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे […]

हजारीबाग. शहर की सफाई को लेकर ऑपरेशन बदलाव का दूसरा चरण आठ अक्तूबर से शुरू होगा. इसके लिए मजदूरों को दोगुनी मजदूरी दी जायेगी. यह जानकारी हजारीबाग स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक पर्थो पाल व नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद झा ने दी.

वह शुकवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने बताया कि इस सफाई कार्य में 250 मजदूरों को लगाया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में अलग अलग टीम गठित की गयी है. टीम में वार्ड सदस्य,नेशनल लाइवली हुड मिशन के सदस्य, कर्मचारी व मजदूर रहेंगे. सफाई की रिपोर्ट प्रतिदिन डीसी को देना है.समाहरणालय में सफाई कार्य का निरीक्षण डीडीसी व प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >