82 मामले निबटे, 1.34 करोड़ का राजस्व मिला

मासिक लोक अदालत

हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन भवन में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ. इसमें अलग-अलग प्रकार के 82 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति से किया गया. सरकार को एक करोड़ 34 लाख 97 हजार 870 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. सबसे अधिक चेक बाउंस के 51 मामले निबटाये गये. वहीं सुलहनीय अपराध के मामले भी सलटाये गये. बिजली विभाग के 27 मामलों का निबटारा किया गया. बैंक रिकवरी के दो मामले सलटाये गये. जिला जज ने कहा कि लोक अदालत सस्ता और सुलभ न्याय का सबसे अच्छा माध्यम है. इसमें दोनों पक्ष की सहमति से मुकदमे सलटाये जाते हैं. पक्षकारों को मुकदमा लड़ने के लिए अधिक समय और राशि का नुकसान नहीं होता है. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तहत नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा.

विष्णुगढ़ के तीन केंद्रों में जेट परीक्षा आज

विष्णुगढ़. जेपीएससी की ओर से झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) का आयोजन रविवार को विष्णुगढ़ के तीन केंद्रों पर किया जायेगा. परीक्षा में कुल लगभग 2000 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसके लिए विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज, प्लस टू हाइस्कूल विष्णुगढ़ एवं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. कुल 154 वीक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. साथ ही दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है. परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे है. निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >