रामनवमी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक, कहा

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक, कहा हेडिंग- शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये रामनवमीजुलूस के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे: एसपी8 सीएच 6 में. बैठक में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्य. 7 में. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी. चतरा. रामनवमी को लेकर शुक्रवार को डीसी अमित कुमार ने प्रशासनिक […]

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक, कहा हेडिंग- शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये रामनवमीजुलूस के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे: एसपी8 सीएच 6 में. बैठक में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्य. 7 में. मौके पर उपस्थित पदाधिकारी. चतरा. रामनवमी को लेकर शुक्रवार को डीसी अमित कुमार ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों को रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी थाना में दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक कर लोगों को भाईचारगी के साथ पर्व मनाने को लेकर संदेश देने की बात कही. उन्होंने जगह-जगह पर बैरियर लगा कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया. साथ ही जुलूस निकालने व संपन्न करने का समय निर्धारित करने की बात कही. उपायुक्त ने रामनवमी से दो दिन पूर्व अवैध रूप से बनाये जा रहे शराब भट्ठी को ध्वस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध शराब बनाने व बेचनेवालों पर कार्रवाई करने की बात कही. एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा कि जुलूस के दौरान मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायेंगे. साथ ही उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस कटिबद्ध है. बैठक में डीडीसी बिरसाय उरांव, एसडीओ नंदकिशोर लाल, मो मुमताज अली अहमद के अलावा सभी बीडीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >