विश्वासियों का चालीसा उपवास शुरू

हजारीबाग : ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा उपवास बुधवार से शुरू हो गया. मसीही विश्वासी 40 दिनों तक उपवास रखते हैं. इस दौरान समाज के लोग उपवास व प्रार्थना करते हैं. महागिरजा घर कैथोलिक आश्रम में पवित्र मिस्सा पूजा एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. बुधवार को राखबुध की रस्म अदा की गयी. उपयाचक पैट्रिक […]

हजारीबाग : ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा उपवास बुधवार से शुरू हो गया. मसीही विश्वासी 40 दिनों तक उपवास रखते हैं. इस दौरान समाज के लोग उपवास व प्रार्थना करते हैं. महागिरजा घर कैथोलिक आश्रम में पवित्र मिस्सा पूजा एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. बुधवार को राखबुध की रस्म अदा की गयी.
उपयाचक पैट्रिक मिंज ने बताया कि प्रभु यीशु ने आज के ही दिन एकांत में जाकर 40 दिनों तक उपवास की थी. उन्हीं की याद में चालीसा उपवास की परंपरा है. महागिरजा घर में 4.30 बजे प्रार्थना होगी. मिस्सा पूजा बिशप आनंद जोजो, फादर जार्ज चिटार्डी, फादर रेमंड सोरेन, फादर विजय एक्का, फादर सब्सटियन,फादर बॉब ने कराया.
मिस्सा पूजा में काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे. मौके पर सरोज गुड़िया, हेलेन तिग्गा, अंजेला, शिशिर तिग्गा, अभिलाष लकड़ा, फरदीनंद लकड़ा, विजय टूटी, विलियम बाड़ा, सुशील लकड़ा व अनूप राजेश लकड़ा समेत काफी लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >