युद्ध स्तर पर चल रही है महोत्सव की तैयारी

इटखोरी : फरवरी माह में आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय (19 से 21 फरवरी) राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. पिछले दस दिन से समारोह स्थल का समतलीकरण व वनपोखर को वीआइपी पार्किंग बनाने का काम किया जा रहा है. इस काम में कई ट्रैक्टर व जेसीबी लगाये गये है. मंदिर […]

इटखोरी : फरवरी माह में आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय (19 से 21 फरवरी) राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. पिछले दस दिन से समारोह स्थल का समतलीकरण व वनपोखर को वीआइपी पार्किंग बनाने का काम किया जा रहा है. इस काम में कई ट्रैक्टर व जेसीबी लगाये गये है. मंदिर परिसर में एनटीपीसी द्वारा दो मास्ट लाइट लगायी जा रही है. मां भद्रकाली मंदिर परिसर को सुंदर व आकर्षक बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.
एनटीपीसी द्वारा स्टीर रेलिंग लगाया जा हा है. टूटे-फूटे टाइल्स की मरम्मत की जा रही है. गार्डेन में रंग-बिरंगे फूल लगाये गये है. जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ गयी है. यज्ञशाला, चहारदीवारी सहित अन्य स्थलों का रंग-रोगन कराया जा रहा है. भवन निर्माण विभाग, पीएचइडी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, वन विभाग द्वारा संबंधित कार्य कराये जा रहे है. पर्यटकों तथा श्रद्धालुअों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.
लोग उत्सुक है: इटखोरी महोत्सव को लेकर लोग काफी उत्सुक होकर एक-एक दिन गिन रहे हैं. होटल, मणिहारी, प्रसाद विक्रेता सहित अन्य लोग अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >