बिजली विभाग के जेइ रिश्वत लेते गिरफ्तार

बरकाकाना : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने गुरुवार को बिजली विभाग के जेइ प्रेम प्रकाश सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. एसीबी के डीएसपी प्राण रंजन ने बताया कि जेइ की शिकायत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के तेलियातू स्थित एकवा किंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालक पोचरा निवासी अनिल राम ने […]

बरकाकाना : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने गुरुवार को बिजली विभाग के जेइ प्रेम प्रकाश सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. एसीबी के डीएसपी प्राण रंजन ने बताया कि जेइ की शिकायत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के तेलियातू स्थित एकवा किंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालक पोचरा निवासी अनिल राम ने की थी.
जेइ प्रेम प्रकाश ने अनिल राम से प्लांट के विद्युत लोड कम करने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. पैसा किस्त में देने पर सहमति बनी थी.
अनिल ने इसकी सूचना एसीबी को दी. इसके बाद टीम गठित कर अनिल को केमिकल लगे रुपये दिये गये. पोचरा तालाब के पास रामगढ़-पतरातू मुख्य सड़क पर पैसे लेन-देन की बात तय हुई.
अनिल ने जैसे ही पहली किस्त के पांच हजार रुपये जेइ को दिया, एसीबी टीम ने जेइ को पकड़ लिया. सड़क पर एकाएक हुई इस कार्रवाई से वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. गिरफ्तार जेइ को एसीबी की टीम अपने साथ ले गयी. टीम में निरीक्षक कमालुद्दीन खान, इंदू भूषण, सअनि विजय पांडेय शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >