चौपारण थाना के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास हुई घटना
चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास गुरुवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें कार पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक में बिट्टू सिंह, धीरन कॉलोनी, हजारीबाग और सुबोध साव झुमरा शामिल है. जबकि घायल चंदन कुमार शर्मा (20 वर्ष), पिता भागीरथ शर्मा, राजधनवार का रहनेवाला है.
चंदन को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफरकिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग वाहन संख्या जेएच02एजी/ 5866 प्राइवेट कार हजारीबाग से शादी समारोह में शामिल होने बोधगया जा रहे थे. इस बीच चालक संतुलन खो बैठा व वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के किनारे खड़ा एक टेलर से जा टकराया. जिसमें दो की मौत व एक घायल हो गया.
