गाय बांधने से मना करने पर पिटाई

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा टीओपी क्षेत्र के मुंबई हाऊस कनहरी कॉलोनी में बुधवार को मारपीट की घटना हुई. जिसमें रामकुमार (पिता- मुसुआ राम) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल रामकुमार ने मारपीट का आरोप बड़ा बाजार टीओपी के चालक गणोश रविदास व कोर्रा टीओपी प्रभारी […]

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा टीओपी क्षेत्र के मुंबई हाऊस कनहरी कॉलोनी में बुधवार को मारपीट की घटना हुई. जिसमें रामकुमार (पिता- मुसुआ राम) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल रामकुमार ने मारपीट का आरोप बड़ा बाजार टीओपी के चालक गणोश रविदास व कोर्रा टीओपी प्रभारी अमरेश कुमार पर लगाया है.
क्या है मामला: घायल रामकुमार व उसकी मां किरण देवी ने बताया कि चालक गणोश मुंबई हाऊस कॉलोनी में रहता है. वहां एक एक सार्वजनिक चापानल है. लोग उसी चापानल से पानी पीते हैं. जहां गणोश व उसका परिवार गाय बांध देता है. बुधवार को गाय बांधने से मना मना करने पर गणोश ने पुलिस का रौब दिखाते हुए मारपीट की. जब इसकी शिकायत करने कोर्रा टीओपी पहुंचे, तो थाना प्रभारी चालक का पक्ष लेते हुए मारपीट की. जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. थानेदार को केस करने के लिए विनती भी की, पर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ. गुरुवार को सदर अस्पताल में चालक मामला को सलटाने के लिए धमकी दे रहा है.
गणोश रविदास ने कहा: गणोश ने कहा कि कि मैंने मारपीट नहीं की है. थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने कहा कि गणोश बड़ा बाजार टीओपी का चालक है. मामले की जांच कर रहा हूं. जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. थानेदार ने बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप निराधार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >