प्रथम ओपेन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
हजारीबाग : जिले का प्रथम ओपेन एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2016 का शुभारंभ गुरुवार को हजारीबाग स्टेडियम में हुआ. इसका उदघाटन विभावि के कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने वैलून उड़ा कर किया.
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए. मौके पर कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में चंचल मन रहता है. प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़ की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बच्चियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. 800 मीटर दौड़ में लोक नायक मेमोरियल स्कूल की छात्र सुनिधि धान प्रथम स्थान, पूनम कुमारी व शोभा कुमारी दूसरे व तीसरे स्थान पर रही. बालक वर्ग में प्रथम विकास राणा (संत अगस्टीन स्कूल), द्वितीय आर्यन कुमार, शुभम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सीनियर ग्रुप में अरविंद दांगी, सूरज यादव व नदीम सेंजर सफल रहे. अध्यक्षता करते हुए नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति उत्साह पैदा करना है.
समापन समारोह में सफल प्रतिभागियों को सदर विधायक मनीष जायसवाल पुरस्कृत करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुर्शीद खान, वसीम सर, रवि रंजन, आकाश, रंजन सिंह, अरुण, शशि कुमार, रंजन चौधरी, जेपी जैन, नीरज गुप्ता, सचिदानंद पांडेय ने भूमिका निभायी.
