हजारीबाग : जल संसाधन विभाग, हजारीबाग क्षेत्राधिकार के कोडरमा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग व बोकारो में अरबों रुपये की लागत से डैम का निर्माण व जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. जो समय सीमा के अंदर पूरा होने की संभावना कम लग रही है. किसानों की हित वाली दर्जनों योजनाएं अधर में लटकी हैं.
लोटिया जलाशय योजना के जीर्णोद्धार में देरी
जल पथ प्रमंडल हजारीबाग से पदमा प्रखंड के लोटिया जलाशय योजना का जीर्णोद्धार सात करोड़ की लागत से होना है.बगोदर की एक एजेंसी को कार्य की जिम्मेवारी मिली है. समय पर लोटिया जलाशय का जीर्णोद्धार काम शुरू नहीं किया गया है. अब तक एक करोड़ से अधिक की राशि का बिल बना दिया गया है. जबकि काम कम दिख रहा हैं. अवर प्रमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अजरुन प्रसाद सिंह कार्य की देख-रेख कर रहे हैं.
समय पर काम पूरा होगा
कार्यपालक अभियंता उज्जवल कांत सिन्हा ने कहा कि लोटिया जलाशय योजना समय सीमा के अंदर पूरा किया जायेगा. पारदर्शी तरीके से काम कराया जा रहा है. ठेकेदार द्वारा अनियमितता किये जाने की शिकायत पर जांच कर ठेकेदार को फटकार लगायी गयी.
