केरेडारी : केरेडारी मुख्यालय स्थित खपिया गांव में जयप्रकाश साहू के मकान में कर्णपुरा वाहन चालक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता जयप्रकाश साहू व संचालन मोख्तार अंसारी ने किया.
इसमें संगठन के कई नियम व शर्त तैयार किये गये. जिसे ध्वनिमत से सभी ने स्वीकार किया. निर्णय लिया कि एनटीपीसी, आम्रपाली, मगध कोल कंपनी व माइंस में स्थानीय चालक का भरती नहीं हुआ तो सभी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे. चालक पहले बीमा करा लें.
फिर गाड़ी चलायें. सभी के पास ड्राइवरी लाइसेंस होना अनिवार्य है. बैठक में सिमरिया, टंडवा, बालूमाथ, केरेडारी, बड़कागांव के वाहन चालकों में रवींद्र मालाकार, देवशरण साव, सुरेश साव, खेमलाल साव, गुजर महतो, टिकेश्वर महतो, गंदोरी, अशोक, कमलनाथ, भुवनेश्वर, शंकर, हीरा, नीलेश, प्रकाश, मुकेश, अजय, बिजुल, अशोक उपस्थित थे.
