रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को समाजसेवी व जशपुर की िडप्टी मेयर प्रियंवंदा सिंह जूदेव ने औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू व स्व बसंत नारायण सिंह (हजारीबाग) की पौत्री प्रियवंदा सिंह ने मीसा बंदियों ( 1975 में मीसा एक्ट के तहत जेल गये आंदोलनकारियों ) के सम्मान के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की. उन्होंने कहा कि जशपुर में शीघ्र मीसाबंदियों को सम्मानित किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि उनके दादाजी स्वर्गीय बसंत नारायण सिंह भी बिहार जनसंघ के अध्यक्ष थे और मीसा एक्ट के तहत आपातकाल में जेल गये थे. जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह झारखंड में भी वंचितों के उत्थान के लिए समाज सेवा करना चाहती हैं. मौके पर उनके बड़े भाई व भाजपा नेता उदयभान नारायण सिंह भी मौजूद थे.
