चरही : चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सीसीएल कॉलोनी में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सोमवार को हजारीबाग एसपी अखिलेश झा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गेस्ट हाउस से विगत 18-19 दिसंबर की रात दो लैपटॉप, चार मोबाइल व चार हजार रुपये नकद की चोरी हुई थी. चोरी के बाद प्रेमनगर कॉलोनी व आसपास क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ था. चरही पुलिस उक्त चेारी मामले के जांच में जुटी हुई थी.
जिसमें पुलिस द्वारा कांड का उदभेदन किया गया. एक फरवरी को चोरी में संलिप्त तीन अपराधी को अपने-अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें केदला डायल कॉलोनी निवासी विजय कुमार, कुजू बोंगाबाग बस्ती निवासी लालमुनी राय व गिद्दी निवासी शमीम खान को दो लैपटौप, दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया. एसपी अखिलेश झा ने कहा कि ये लोग पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है
