देश में 100 से अधिक गऊ कलस्टर बनेंगे

हजारीबाग : राष्ट्रीय गो रक्षा संघ ने झारखंड सहित पूरे देश में गोवंश बचाओ, कसाईखाना बंद करो विनती अभियान शुरू किया है. यह अभियान पूरे भारत में 24 फरवरी तक चलेगा. इसी सिलसिले में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सह मानवाधिकारविद ध्रुव कुमार हजारीबाग आये थे. उन्होंने प्रभात खबर से एक मुलाकात में इस अभियान के […]

हजारीबाग : राष्ट्रीय गो रक्षा संघ ने झारखंड सहित पूरे देश में गोवंश बचाओ, कसाईखाना बंद करो विनती अभियान शुरू किया है. यह अभियान पूरे भारत में 24 फरवरी तक चलेगा. इसी सिलसिले में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सह मानवाधिकारविद ध्रुव कुमार हजारीबाग आये थे.
उन्होंने प्रभात खबर से एक मुलाकात में इस अभियान के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि भारत में आज से 1300 वर्ष पूर्व तीन अरब गायें थीं . अब गाय के अलावा बैल और सांढ़ों की संख्या भी घट रही है. गोवंश की रक्षा के लिए प्रत्येक गांव,पंचायत में गोचर भूमि का निर्माण किया जायेगा. आवारा गोवंश के लिए गऊ हॉस्टल व गऊ अस्पताल बनाया जाना है जहां उनका इलाज किया जायेगा.
संविधान के अनुच्छेद 48 में पशु क्रूरता पर लगे प्रतिबंध का पूर्ण रूप से पालन किया जाये. उन्होंने बताया कि गऊ ग्रीन्स (ग्रीन इकोनॉमी) के तहत 25 से 50 हजार गायों का देश में 100 से अधिक मॉडल गऊ कलस्टर बनाने की योजना है. गांवों व पंचायतों में गोशाला, दूध संग्रहण केंद्र, चिलिंग प्वाईट का निर्माण कर क्षेत्र के किसानों एवं गोवंश पालकों को लाभ दिलाना भी इस अभियान का उद्देश्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >