बरही़ : बरही राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ हरेराम पांडेय ने बताया कि विद्यालय के भूमि मुआवजा का एक करोड़ 23 लाख रुपये जिला भू अर्जन विभाग के पास लंबित है़
इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है़ भुगतान करने में भू अर्जन विभाग के अधिकारी किंतु-परंतु और बहानेबाजी कर रहे है़ यह राशि मिल जाने पर विद्यालय के विकास में काफी लाभ होगा़ इस राशि से विद्यालय का नक्शा बदला जा सकता है़ एनएच 33 के फोर लेन रोड चौड़ीकारण योजना में विद्यालय की 44 डिसिमिल भूमि ले ली गयी है़ इसका मुआवजा एक करोड़ 32 लाख निर्धारित हुआ है़
