यह भवन शिक्षा का बड़ा केंद्र बने

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल का नव निर्मित ऑडिटोरियम हॉल मैजिस का उदघाटन परंपरागत ईसाई धर्म पद्धति से गुरुवार को किया गया. विशप आनंद जोजो,प्रोविंशियल सुपीरियर फादर फ्रांसिस कुरियन,फादर जॉर्ज थॉमस, प्राचार्य फादर पीजे जेम्स ने संयुक्त प्रार्थना की. इसके बाद स्कूल के पूर्व शिक्षक एरिक मसीह ने हॉल का शुभारंभ किया. हॉल में अंदर […]

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल का नव निर्मित ऑडिटोरियम हॉल मैजिस का उदघाटन परंपरागत ईसाई धर्म पद्धति से गुरुवार को किया गया. विशप आनंद जोजो,प्रोविंशियल सुपीरियर फादर फ्रांसिस कुरियन,फादर जॉर्ज थॉमस, प्राचार्य फादर पीजे जेम्स ने संयुक्त प्रार्थना की.
इसके बाद स्कूल के पूर्व शिक्षक एरिक मसीह ने हॉल का शुभारंभ किया. हॉल में अंदर प्रवेश के बाद दीप प्रज्वलित करने में विशप आनंद जोजो, स्कूल के प्रथम छात्र विक्रम सेन, मोना बग्गा, स्कूल कैप्टन अभिषेक के साथ कई अन्य पुरोहित भी शामिल हुए. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. स्कूल मैगजीन का विमोचन प्राचार्य व सीआरपीएफ कमांडेंट मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया. शिलालेख का अनावरण विभावि कुलपति प्रो गुरदीप सिंह के हाथों किया गया.स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया.
भवन शिक्षा का बड़ा केंद्र बने : बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि नवनिर्मित ऑडिटोरियम प्रभु की कृपा से अच्छा बना है. यह भवन शिक्षा का बड़ा केंद्र बने प्रभु से इसकी कामना है. यहां से शांति,स्मृति और विज्ञान की प्रगति की रोशनी दूर -दूर तक फैले. इस कार्यक्रम में हम प्रभु की मौजूदगी का अनुभव कर रहे हैं.
हॉल के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है : फादर पीजे जेम्स ने कहा कि ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य काफी कम समय पर पूरा किया गया है. स्कूल में बच्चों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रख कर इसके निर्माण की कल्पना की गयी है. सभी कार्यक्रम अच्छे और सुरक्षित ढंग से हो यह भी इसके निर्माण का उद्देश्य है. अप्रैल 2014 में इसकी आधारशिला रखी गयी थी.
प्राचार्य ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है. लगातार इसकी मॉनेटरिंग प्रबंधन की ओर से की गयी है. उन्होंने इस ऑडिटोरियम में सभी तरह के सहयोग करनेवालों का आभार प्रकट किया. कम समय में योजना पूरा करने के लिए प्रबंधन ने प्राचार्य फादर पीजे जेम्स की सराहना की.
मौके पर फादर आरसी चाको, फादर जॉर्ज चिटार्डी, फादर रोशनर, पूर्व प्राचार्य फादर स्लेटरी, बीएसएफ डीआइजी अजीत कुमार टेटे, एएसपी कोडरमा नौशाद आलम, ऑडिटोरियम के वास्तुविद राजीव चड्ढा, संवेदक सुरेश जैन,डीएवी प्राचार्य अशोक कुमार, सिस्टर रोशली, सिस्टर रेजी,सिस्टर मसीह, सिस्टर विजया मिंज, सिस्टर ग्रेसी समेत कई पुरोहित, प्रोविंशियल, अभिभावक, प्राचार्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >