आयुक्त वीणा श्रीवास्तव करेंगी झंडोत्ताेलन
हजारीबाग : गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कर्जन ग्राउंड मैदान में होगा. सुबह 9.05 बजे आयुक्त वीणा श्रीवास्तव झंडोत्ताेलन करेंगी. डीसी मुकेश कुमार, एसपी अखिलेश झा, जिले के सभी अधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. जिला बल, एनसीसी के जवान मार्च मास्ट में भाग लेंगे. स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा.
विभिन्न संस्थानों की झांकी प्रस्तुति होगी. आठ बजे डीसी कार्यालय में, शहीद स्मारक पर 8.10 बजे, पीटीसी में 8.15 बजे, जिला परिषद 8.20, पुलिस लाइन शहीद स्मारक 8.30, मुख्य स्टेडियम कजर्न ग्राउंड में 9.05 बजे, आयुक्त कार्यालय में 10 बजे, नगरपालिका में 9.45 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 10.15, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10.20 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण 10.25, अनुमंडल कार्यालय सदर 10.30, रेडक्रॉस सोसाइटी 10.35, पुलिस लाइन 10.40, होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर सिंदूर 11.15 बजे.
वेल्स ग्राउंड में होगा मैत्री मैच
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन एकादश का प्रेस एकादश के साथ एक दिवसीय मैच दो बजे से चार बजे तक वेल्स ग्राउंड में होगा. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या छह बजे से नगर भवन में होगा.
