कटकमसांडी : हजारीबाग-सिमरिया मार्ग के बेंदी गांव के पास लूटपाट की घटना घटी. जिसमें कई ट्रकों को रोक कर लुटेरों ने लूटपाट किया. चरही गांव के ट्रक मालिक महेंद्र कुमार महतो पिता ब्रह्मदेव महतो के बयान पर कटकमदाग थाना में लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया.
इस बाबत पेलावल अंचल इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम और कटकमदाग पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया. जिसमें सुशांत कुमार पांडेय पिता पतीत पावन पांडेय जोरीकला वशिष्ठनगर थाना चतरा और पवन कुमार दुबे पिता मनोज कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया. केरेडारी का एक अन्य आरोपी फरार है.
