खुरंडीह जंगल से लकड़ी जब्त

चरही : आंगो वन क्षेत्र के खुरंडीह जंगल से वन विभाग ने 41 बोटा जब्त किया है. दारू बीट के फॉरेस्टर सीता राम यादव को सूचना मिली कि खुरंडीह जंगल से तस्कर सखुआ और कई तरह के लकड़ियों को काट कर भागने के प्रयास में है. श्री यादव ने तत्काल अपने कई वन कर्मियों के […]

चरही : आंगो वन क्षेत्र के खुरंडीह जंगल से वन विभाग ने 41 बोटा जब्त किया है. दारू बीट के फॉरेस्टर सीता राम यादव को सूचना मिली कि खुरंडीह जंगल से तस्कर सखुआ और कई तरह के लकड़ियों को काट कर भागने के प्रयास में है.
श्री यादव ने तत्काल अपने कई वन कर्मियों के साथ जंगल जाकर लकड़ी को जब्त किया. इस क्रम में लकड़ी तस्कर भाग निकलने में सफल हो गये. लेकिन तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर वन पदाधिकारी सीता राम यादव कुछ भी बताने से इंकार किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >