ट्रक ने बच्चे को कुचला, सड़क जाम

बड़कागांव : हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग स्थित पंकरी बरवाडीह में पांच वर्ष का बच्चा सुभाष कुमार को ट्रक (एचआर55एल/9853) ने कुचल दिया. बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. यह घटना बुधवार की सुबह 7.40 बजे की है. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. जिससे बड़कागांव, टंडवा, चतरा, हरली, बादम एवं हजारीबाग […]

बड़कागांव : हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग स्थित पंकरी बरवाडीह में पांच वर्ष का बच्चा सुभाष कुमार को ट्रक (एचआर55एल/9853) ने कुचल दिया. बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. यह घटना बुधवार की सुबह 7.40 बजे की है. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. जिससे बड़कागांव, टंडवा, चतरा, हरली, बादम एवं हजारीबाग का आवागमन ठप हो गया.
बच्चे की मां इस घटना के बाद बार-बार बेहोश हाे जा रही थी. ट्रक चालक व खलासी भगाने में सफल रहे. बड़कागांव थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा व पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया. ग्रामीण मृतक के परिजन को नौकरी, 20 लाख मुआवजा, चालक व खलासी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में एसएसपी हरिलाल चौहान, बीडीओ अशोक चोपड़ा समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे.
कैसे घटी घटना
पंकरी बरवाडीह में विजय साव का द्वितीय पुत्र सुभाष कुमार अपने घर के पास खड़ा था. केरेडारी की ओर से कोयला लेकर हजारीबाग की ओर आ रहे ट्रक ने सुभाष को कुचल दिया. जिसे देख ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा कर आराहारा मोड़ के पास उसे पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >