यदुनाथ बालिका उवि में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
हजारीबाग : यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई. इसमें खेलकूद के साथ छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ श्यामल कुमार मल्लिक, सचिव डॉ सजल मुखर्जी, अजीत बनर्जी ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्ष डॉ श्यामल कुमार मल्लिक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है. इससे स्वास्थ्य के अलावा व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है.
मेमोरी टेस्ट प्रतियोगिता में पम्मी कुमारी, आकांक्षा प्रिया, आकृति राज राणा, ममता, सुषमा, सगुफ्ता परवीन, स्वामी विवेकानंद पर जूनियर ग्रुप में कोमल, नेहा , शारदा, सीनियर में नेहा, सुची, प्रीति, रस्सी खेल में सृष्टि भान, इशा, लवली, उजाला परवीन, सूची, सगुफ्ता, सोलो साइकिल में त्रिशा, अनमोल, अमरेश, आकांक्षा, सगुफ्ता, 100 मीटर दौड़ में खुशी, विद्या, डॉली, अलका रानी, मनीषा, जूता-मोजा रेस में ज्योति, प्रिया, अंजली, अलका, स्वीटी, स्पोन रेस में अमिशा, पूजा, गुलबसा, सोनाली, शिवानी, अंकिता, पोटैटो रेस में अमिशा, सना, फीजा, कोमल, अंजली, ॠषिका सफल हुई. सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका शुभा चक्रवर्ती, अन्नपूर्णा मिश्रा, मंजू चटर्जी, स्वाति कुमारी, सुमेगा बनर्जी, मोमिता मल्लिक, समा परवीन, डालिया सेन गुप्ता, संपा चटर्जी, मौलवी मुखर्जी, प्रितम चटर्जी, शशिकांत सहाय, महावीर, महरू राम, शांति देवी ने भूमिका निभायी.
