तीन लाख का इनामी नक्सली पकड़ा गया

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी जंगल से भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर उदय गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, उदय को गुप्त ठिकानों पर रख कर पुलिस पूछताछ कर रही है. उदय गंझू पर तीन लाख रुपये का इनाम था. वह […]

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी जंगल से भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर उदय गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, उदय को गुप्त ठिकानों पर रख कर पुलिस पूछताछ कर रही है. उदय गंझू पर तीन लाख रुपये का इनाम था. वह मनातू गांव का रहनेवाला है. सलगा, बेलतू, मनातू व बुंडू में कई लोगों की हत्या करने का उस पर आरोप है. वह 1989 में संगठन में शामिल हुआ था.इसके बाद उसने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है.
लेवी वसूली की शुरुआत की थी : केरेडारी, बड़कागांव व उरीमारी क्षेत्र में लेवी वसूलने का काम सबसे पहले उदय गंझू ने शुरू किया था. वह लेवी वसूलने के लिए लोगों को धमकाता था. पुलिस सूत्र के अनुसार उसके पैर में गंभीर जख्म है. पुलिस का मानना है कि इसके पकड़े जाने से भाकपा माओवादी के कई ठिकानों व हथियारों के बारे में जानकारी मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >