चौपारण : प्रखंड के ग्राम बिगहा में कंबल बांटने गुरुवार को पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दो-दिन पूर्व घर के सामने पेड़ पर से गिरे तुलसी बिरहोर पिता दीपु बिरहोर से मिले़ तुलसी का कमर और पैर टूट गया था़ वह लाचार घर में पड़ा था़ इसकी सूचना उसके परिजनों ने किसी को नहीं दी थी़ एक अन्य घटना में आग तापने के क्रम में शंभु बिरहोर पिता लंबु बिरहोर दो दिन पूर्व आग में झुलस गया था़ वह पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा सका था़
इन दोनों की हालत देख सीओ साधु चरण देवगम, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया बिनोद सिंह के साथ बिगहा पहुंचे सीआई गणेश महतो, राजू सिंह, सुनील जैन,मनोज मिश्र, जन्मजय सिंह, पवन कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा घायल बिरहोरों के सहयोग के लिए आगे आये़ इसकी सूचना एसडीओ को दूरभाष पर दी गयी़ सूचना पाते ही चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्र सिंह बिगहा गांव पहुंच़े दोनों बिरहोरों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल लाया गया है़ जहां प्राथमिक इलाज किया जा रहा है़
तुलसी बिरहोर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी़ इसके अलावा 50 बिरहोर परिवारों के बीच उक्त लोगों ने कंबल का वितरण किया़ जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान ने कहा कि घायल तुलसी बिरहोर का संपूर्ण इलाज कराया जायेगा़
