हजारीबाग : राजद का जिलाध्यक्ष मुनेंद्र प्रसाद मेहता को बनाया गया है. जिला परिषद अध्यक्ष को लेकर बुधवार को आकाशदीप होटल में राजद की बैठक हुई. इसमें राजद नेता उगन गोप द्वारा मुनेंद्र प्रसाद के नाम का प्रस्ताव लाया गया. जिसका समर्थन पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया.
इसके बाद सर्वसम्मति को मुनेंद्र प्रसाद मेहता को राजद जिलाध्यक्ष घोषित किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया, संजर मल्लिक, युवा राजद जिलाध्यक्ष मिठू राम, रामलाल प्रजापति, अनिल कुमार रजक, अशोक कुमार, लोकनाथ यादव, अभय कुमार, अशोक लाल, समीर मल्लिक, राजेश कुमार, इंद्रदेव यादव, संजय कुमार मेहता, कपिल शर्मा, संजय शर्मा, अजय यादव, विकास कुमार दास के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
