दोनोरेशाम जंगल से मिला अज्ञात युवती का शव

हजारीबाग : एक अज्ञात युवती का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोनोंरेशाम के मोढ़ायी जंगल से मिला. इसकी हत्या अपराधियों ने दुपट्टे से गला दबा कर कर दी है. साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया. युवती की आंख, नाक, दायां पैर, दाहिने कमर को जंगली जानवर खा गये हैं. पुलिस […]

हजारीबाग : एक अज्ञात युवती का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोनोंरेशाम के मोढ़ायी जंगल से मिला. इसकी हत्या अपराधियों ने दुपट्टे से गला दबा कर कर दी है. साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया.

युवती की आंख, नाक, दायां पैर, दाहिने कमर को जंगली जानवर खा गये हैं. पुलिस के अनुसार युवती संभ्रांत परिवार की प्रतीत होती है. वह हरा और क्रीम कलर का सलवार सूट और इसी कलर का दुपट्टा पहनी है. युवती के दाएं पैर में काला धागा बंधा हुआ है.

ग्रामीणों को मिली पहले शव की जानकारी : हरहद गांव के चौकीदार जैनुल को जंगल में शव होने की सूचना मिली. चौकीदार ने मोबाइल पर मुफस्सिल पुलिस को इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी बिरजू गंझू, एएसआइ राजेंद्र पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को देखने पर प्रतीत हुआ कि युवती की अन्यत्र हत्या की गयी है. पुलिस के अनुसार संभवत: युवती के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म किया है. बाद में इसकी हत्या कर शव को जंगल में छुपाया है.

पुलिस ने चिकित्सक से निवेदन किया है कि पोस्टमार्टम के क्रम में जांच करें कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. हत्या कब की गयी है. इसकी जानकारी भी पुलिस ने चिकित्सक से मांगी है. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों ने बुला कर शव की पहचान करायी लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना. 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए मुरदा कल्याण समिति के पास रखा जायेगा. उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

जांच में जुटी पुलिस : मुफस्सिल थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गयी है. सर्वप्रथम यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती कहां की है. वह घर से कितने दिनों से लापता है. इस बिंदु पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जिले के विभिन्न थानों में इसकी सूचना दी गयी है. कहा गया है कि युवती के लापता होने का मामला किसी थाना में दर्ज किया गया है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >