हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल के झंडा चौक स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 91वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने केक काट कर बाजपेयी की लंबी उम्र की कामना की. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी न सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं बल्कि एक प्रखर पत्रकार, लेखक, समाजसेवी भी हैं.
इनके नेतृत्व में भारत को विश्व के मानचित्र में एक अलग स्थान मिली है. जिसे देशवासी कभी भुला नहीं सकते. इस अवसर पर नारद पांडेय, सत्येंद्र सिंह, आरके मिश्र, अजय पांडेय, विशेषांक वर्मा, उमाकांत राय, पिंटु कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार केसरी, जितेंद्र केसरी, रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
