हजारीबाग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 16वां प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत राव ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के गुर सिखाये. देश की राजनीति व्यवस्था को बनाते हुए छात्रों को स्वच्छ राजनीति की ओर अग्रसर होने की बात कही. इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.
जो बड़ा बाजार से झंडा चौक, इंद्रपुरी चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़ होते हुए गांधी मैदान मटवारी पहुंची. जहां खुला अधिवेशन का आयोजन हुआ. प्रदेश मंत्री राजेश साह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने शिक्षा, विकास, समाज विकास विषय पर उपस्थित लोगों को जानकारी दी.
इस मौके पर अधिवेशन संयोजक डॉ सुभाष कुमार, महामंत्री स्वागत समिति अमरदीप यादव के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए.
