चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत दैहर में बुधवार रात नशे में धुत पति धानेश्वर ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला देवी की हत्या कर दी. शराबी के चंगुल से किसी तरह उर्मिला देवी के दो बच्चे अपनी जान बचाने में सफल हो गये़ उर्मिला चार बच्चों की मां थी़
बड़ी बेटी और बेटा अपने परिवार के साथ घर से बाहर रहते है़ं घटना के समय घर पर उर्मिला के साथ उसका छोटा बेटा मिथुन कुमार एवं बेटी पिंकी कुमारी थी़ सूचना पाते ही गुरुवार को थाना प्रभारी सुरेश राम पुलिस दल के साथ शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया़ मौके पर पुलिस ने आरोपी उर्मिला के पति धानेश्वर भुइयां को हिरासत में लेकर पूछ -ताछ कर रही है़
