महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं

गिद्दी(हजारीबाग) : मंझलाचुंबा के अंबाटांड़ में बुधवार को सिलाई प्रशिक्षिण केंद्र का उदघाटन मुखिया उपेंद्र सिंह ने किया. मौके पर मुखिया उपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले मांडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण […]

गिद्दी(हजारीबाग) : मंझलाचुंबा के अंबाटांड़ में बुधवार को सिलाई प्रशिक्षिण केंद्र का उदघाटन मुखिया उपेंद्र सिंह ने किया. मौके पर मुखिया उपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.

डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले मांडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है. भिमांशु सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव शशिभूषण ने कहा कि प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र और स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन दी जायेगी. मौके पर उमेश कर्ण, निर्मला देवी, उषा देवी, बजरंगी सिंह, संतोष सिंह, भीम सिंह, शांति देवी, सुरेंद्र, पंकज, सुदान सिंह आदि उपस्थित थे.

सुरक्षा के बिना जीवन अधूरा

उरीमारी : सयाल परियोजना की भूमिगत खदान संख्या 10 में 58 वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. राजेंद्र प्रसाद व डीडीएमएस अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया. मौके पर कर्मियों व अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. टीम लीडर ने कहा कि सुरक्षा के बिना जीवन अधूरा है.

सुरक्षित रह कर ही मजदूर व अधिकारी कोयले की सही तरीके से उत्पादन करके अपना योगदान दे सकते हैं. निरीक्षण टीम द्वारा खदान संख्या 10 के अंदर जाकर सुरक्षा बिंदुओं का जायजा लिया गया.

मौके पर सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी टीम ने किया. अरगड्डा से आयी टीम में संजय कुमार, आरके सिंह, अरविंद सिंह, राम सिंह, शकील आलम, आइएसओ अभिमन्यु सिंह शामिल थे. मौके पर सयाल पीओ उमाशंकर सिंह, आरके वर्णवाल, आइडीपी सिंह, एसके झा, राकेश कुमार, मणिभूषण प्रसाद, पीके शर्मा, आर दास गुप्ता, राजेश कैमी, आरके कुमार, सुबोध कुमार, अजीत कुमार, गुलाम रसूल, राम अवतार, श्रीकांत, अनूप कुमार, एनके शर्मा, एसपी राय आदि उपस्थित थे.

तीन पुरस्कृत : मौके पर सयाल भूमिगत खदान के माइनिंग सरदार अनूप कुमार, ड्रेसर बासुदेव गंझू, एस बेहरा को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >