हजारीबाग : सदर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र में जितने भी अधूरे कार्य रह गये हैं उसे पूरा करेंगे. यह मेरी नहीं जनता की जीत है. सभी आठ पंचायत की जनता ने मुझे दुबारा चुना इसके लिए मैं उन्हें हार्दिक शुभकामना देता हूं.
उक्त बातें जिला परिषद सदस्य विनोद प्रसाद मेहता ने जीत के बाद कही. उन्होंने कहा कि मंडईखुर्द, मंडईकला, उत्तरी शिवपुरी, दक्षिणी शिवपुरी, कोलघटी, सिंदूर, नगवां व बड़ासी पंचायत का पूर्ण विकास करना मेरा उद्देश्य है. खेतों में पानी पहुंचाना, शिक्षा को सुदृढ़ करना, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना, महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ना, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि जनता के अनुरूप इन पंचायतों में काम होगा.
मौके पर सहदेव मेहता, अशोक यादव, विनोद तिवारी, नरेश मेहता, अनुप कुमार, लालजी मेहता, छोटन मेहता, कृष्णा मेहता, नागेश्वर मेहता, प्रदीप मेहता, अनिल प्रसाद, आलोक मेहता, अलाउद्दीन अंसारी, टिंकू कुमार, रूपलाल मेहता, विपीन कुमार, मोहन कुशवाहा, मनोज यादव आदि शामिल थे.
