सहायक कृषि पदाधिकारी का निधन, शोक

सहायक कृषि पदाधिकारी का निधन, शोक हजारीबाग. सहायक कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार के निधन पर शोकसभा रविवार को मधुवन धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता संजय गोप ने की. शोकसभा में नरेश गोप, रामकिशुन गोप, रामदास गोप, गौरव यादव, डॉ प्रदीप सेनगुप्ता, अरविंद नारायण सिंह, अर्जुन यादव, इंदर गोप, दुष्यंत नायक, केदार सिंह, रामइकबाल सिंह, जीवन गोप […]

सहायक कृषि पदाधिकारी का निधन, शोक हजारीबाग. सहायक कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार के निधन पर शोकसभा रविवार को मधुवन धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता संजय गोप ने की. शोकसभा में नरेश गोप, रामकिशुन गोप, रामदास गोप, गौरव यादव, डॉ प्रदीप सेनगुप्ता, अरविंद नारायण सिंह, अर्जुन यादव, इंदर गोप, दुष्यंत नायक, केदार सिंह, रामइकबाल सिंह, जीवन गोप समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए. स्व अनिल कुमार हजारीबाग में सहायक कृषि पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. बीते दो वर्षों से कैंसर रोग से पीड़ित थे. वे मृदुभाषी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. शहर में उनकी पहचान अच्छे पदाधिकारी के साथ-साथ समाजसेवक के रूप में होती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >