आंदोलनकारी मोरचा का विधानसभा घेराव 17 को

आंदोलनकारी मोरचा का विधानसभा घेराव 17 को कोडरमा. झारखंड/ वनांचल आंदोलनकारी मोरचा कोडरमा जिला इकाई की बैठक डोमचांच पंचायत भवन में महादेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन शिवशंकर राय ने किया. मुख्य अतिथि मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा कि झारखंड सरकार मोरचा की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. इसके […]

आंदोलनकारी मोरचा का विधानसभा घेराव 17 को कोडरमा. झारखंड/ वनांचल आंदोलनकारी मोरचा कोडरमा जिला इकाई की बैठक डोमचांच पंचायत भवन में महादेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन शिवशंकर राय ने किया. मुख्य अतिथि मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा कि झारखंड सरकार मोरचा की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. इसके विरोध में 17 दिसंबर को बिरसा चौक रांची में झारखंड विधानसभा का घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मोरचा की मांगों में 15 नवंबर 2015 से झारखंड सरकार के गठन की तिथि से पेंशन का भुगतान करने, जेल में छह माह से कम रहने वालों को पांच हजार पेंशन देने, छह माह से अधिक रहने वालों को 10 हजार पेंशन देने, आंदोलकारियों पर डोमचांच सीओ द्वारा किया गया मुकदमा वापस लेने सहित कई मांगें शामिल हैं. बैठक में नागेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश गोस्वामी, भोला सिंह, शकुंतला मेहता, यशोदा देवी, हरि राय, बहादुर यादव, बलराम भारती, घनश्याम सिंह, राधे राम, राजकुमार सिंह, अर्जुन कुमार, लालधारी राय ने अपने विचार रखेें. मौके पर छोटू सिंह, त्रिभुवन भूला, सोमर राय, चोवा राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >