दारू में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ

दारू : दारू प्रखंड में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया. कुल 105 मतदान केंद्र बने थे. वहीं 33 579 मतदाताओं में से 25 हजार 533 मतदाताओं ने वोट डाला. इनमें पुरुष मतदाता 13029 एवं महिला मतदाता 12504 शामिल हैं. प्रखंड […]

दारू : दारू प्रखंड में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया. कुल 105 मतदान केंद्र बने थे. वहीं 33 579 मतदाताओं में से 25 हजार 533 मतदाताओं ने वोट डाला. इनमें पुरुष मतदाता 13029 एवं महिला मतदाता 12504 शामिल हैं. प्रखंड में 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. इनमें जिला परिषद सदस्य पद के लिए छह,मुखिया के लिए नौ,पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 10 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 51 प्रत्याशी शामिल हैं.
सदर प्रखंड में 67.5 प्रतिशत मतदान : हजारीबाग. सदर प्रखंड में 67.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. प्रखंड में 12 दिसंबर को जिप सदस्य के लिए तीन, मुखिया 25,पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 30 व वार्ड सदस्य पद के लिए 296 का चुनाव हुआ. सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया चालू हुई. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही. कई मतदान केंद्रों पर शाम तीन बजे तक मतदाताओं का कतार देखा गया. मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया प्रत्याशी काफी सक्रिय रहे. प्रत्याशी मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदातों को जाने के लिए प्रेरित करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >