कटकमसांडी : कटकमसांडी-हजारीबाग मुख्य मार्ग के कनौदा पानी घाटी में शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना हुई. बांझा गांव के सुनील उरांव और सुरेंद्र महतो, कुजू के रामदीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये.
कटकमसांडी थाना पुलिस ने घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने बताया कि तीनों घायल कटकमसांडी से हजारीबाग जा रहे थे. किसी अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से घायल हो गये. इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में किया गया.
