लीड ़ अंतिम चरण में 69.60 प्रतिशत मतदान

लीड ़ अंतिम चरण में 69.60 प्रतिशत मतदान 12हैज14में- पंचायत भवन लाखे में मतदान के लिए उपस्थित महिलाएं19 को होगी मतगणना हजारीबाग. पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 69.60 प्रतिशत मतदान हुआ. 12 दिसंबर को जिले के दारू, कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग सदर एवं पदमा प्रखंड में चुनाव हुआ. चुनाव प्रक्रिया में दो लाख 87 हजार […]

लीड ़ अंतिम चरण में 69.60 प्रतिशत मतदान 12हैज14में- पंचायत भवन लाखे में मतदान के लिए उपस्थित महिलाएं19 को होगी मतगणना हजारीबाग. पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 69.60 प्रतिशत मतदान हुआ. 12 दिसंबर को जिले के दारू, कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग सदर एवं पदमा प्रखंड में चुनाव हुआ. चुनाव प्रक्रिया में दो लाख 87 हजार 508 वोटरों ने हिस्सा लिया. इसके लिए 890 मतदान केंद्र बनाये गये थे. सबसे अधिक मतदान पदमा प्रखंड में हुआ. इस प्रखंड में 74.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे कम मतदान कटकमसांडी प्रखंड में हुआ. इस प्रखंड में मात्र 61.07 प्रतिशत लोग ही मतदान किया. इसके अलावा दारू में 73.4 प्रतिशत, कटकमदाग में 71.1 प्रतिशत व सदर में 67.51 प्रतिशत मतदान हुआ. कटकमदाग प्रखंड के तीन मतदान केंद्र में पुनर्मतदान : डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि कटकमदाग के बूथ नंबर 94, ढेंगुरा बूथ नंबर 129 तथा खपरियावां बूथ संख्या 143 पर वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान होगा. इन मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य के मत पत्र में तकनीकी गड़बड़ी थी. मत पत्र में नाम वापसी वाले उम्मीदवार का भी नाम छपा हुआ था. इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गयी है. कटकमदाग बीडीओ से गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है. पुनर्मतदान की तिथि निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद घोषित की जायेगी. मतपत्र गणना के लिए प्रशिक्षण : मतपत्र गणना के लिए बरही व हजारीबाग बाजार समिति का स्थान चयनित किया गया है. 14 व 17 दिसंबर को जिला स्तर पर मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. 18 दिसंबर को स्ट्रांग रूम में ऑन स्पॉट प्रशिक्षण की व्यवस्था मतणगना कर्मियों के लिए की गयी है. मतगणना सुबह आठ से रात आठ बजे तक : डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि 19 दिसंबर को बरही व हजारीबाग बाजार समिति में मतगणना होगा. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगा. जो रात्रि आठ बजे तक चलेगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है कि दो दिनों में मतगणना पूरी हो जाये. यदि निर्धारित समय तक मतगणना पूरी नहीं होती है तो अगले दिन भी जारी रहेगा. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी को बधाई : डीसी ने चारों चरण में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होने पर सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास की वजह से संभव हो पाया. प्रत्याशी, मतदाता, चुनावकर्मी, पुलिसकर्मी व जिला प्रशासन की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं. सभी के प्रयास से ही यह काम संभव हो पाया. चुनाव के दौरान कहीं से भी कोई गंभीर शिकायत नहीं आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >