दूसरे फेज का शुभारंभ कुंडी से होगा मगध कोल परियोजना 24 दिसंबर को भूमि पूजन के कार्य शुरू होगा कुंडी में 140 एकड़ भूमि पर खनन कार्य होगा टंडवा.एशिया की सबसे बड़ी मगध कोल परियोजना के दूसरे फेज का शुभारंभ कुंडी गांव से होगा़ जीएम एके ठाकुर व पीओ एसके सिंह के साथ कुंडी के ग्रामीणों की बैठक के बाद इस पर मुहर लग गयी़ 24 दिसंबर को भूमि पूजन के साथ ही परियोजना का कार्य शुरू हो जायेगा़ कुंडी में 140 एकड़ भूमि पर खनन कार्य होगा व 150 एकड़ भूमि पर ओबी रखा जायेगा़ ग्रामीणों ने नौकरी व मुआवजा एक साथ देने, प्रत्येक घर में रोजगार देने, पैकेज डील का लाभ समेत कई मांगें प्रबंधन के समक्ष रखी़ इस पर प्रबंधन ने तीन माह में नौकरी, छह माह में मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को प्रावधान के तहत देने की बात कही़ बताया गया कि कुंडी में सौ लाख टन कोयला व डेढ़ सौ लाख क्यूबिक मीटर ओबी हटाने का ठेका सैनिक कंपनी को दिया गया है़ मौके पर वीपीआर कंपनी के निवासन रेडी, ग्रामीण भीम साव, हुलासी साव, राजेश आदि थे़
दूसरे फेज का शुभारंभ कुंडी से होगा
दूसरे फेज का शुभारंभ कुंडी से होगा मगध कोल परियोजना 24 दिसंबर को भूमि पूजन के कार्य शुरू होगा कुंडी में 140 एकड़ भूमि पर खनन कार्य होगा टंडवा.एशिया की सबसे बड़ी मगध कोल परियोजना के दूसरे फेज का शुभारंभ कुंडी गांव से होगा़ जीएम एके ठाकुर व पीओ एसके सिंह के साथ कुंडी के […]
