आदिवासी एकजुटता अभियान शुरू

आदिवासी एकजुटता अभियान शुरू 11 हैज 6 में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष शुरू किया अभियान हजारीबाग. यंग ब्लड ट्राइबल ग्रुप ने पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी एकजुटता अभियान शुरू किया. यह अभियान आदिवासी,कला और संस्कृति के साथ आदिवासी समाज के विकास को लेकर चलाया […]

आदिवासी एकजुटता अभियान शुरू 11 हैज 6 में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष शुरू किया अभियान हजारीबाग. यंग ब्लड ट्राइबल ग्रुप ने पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी एकजुटता अभियान शुरू किया. यह अभियान आदिवासी,कला और संस्कृति के साथ आदिवासी समाज के विकास को लेकर चलाया गया. ग्रुप के प्रमुख मनोज टुडू ने इसका नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए एकजुटता जरूरी है. आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष सुशील ओडिया ने कहा कि आदिवासियों की घटती संख्या चिंता का विषय है. एकजुट होकर हमें इस कमी को दूर करना है. इस अभियान में समीर टुडू,आनंद सोरेन, जयराम उरांव,दुर्गा उरांव,अनिल टोप्पो, शीतल एक्का, ममता टोप्पो,प्रिया सोरेन,मनीषा टोप्पो,उपेंद्र टुडू,राजेश,प्रदीप,अनिमा, अनीता समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >