संसद में उठा चतरा के पर्यटन स्थल को विकसित करने का मामला

संसद में उठा चतरा के पर्यटन स्थल को विकसित करने का मामला चतरा सांसद सुनील सिंह ने प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग की फोटो- 11 सीएच 7 में सांसद सुनील सिंहचतरा़ सांसद सुनील सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित करने का मामला उठाया़ इसके अलावा 13वें […]

संसद में उठा चतरा के पर्यटन स्थल को विकसित करने का मामला चतरा सांसद सुनील सिंह ने प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग की फोटो- 11 सीएच 7 में सांसद सुनील सिंहचतरा़ सांसद सुनील सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित करने का मामला उठाया़ इसके अलावा 13वें वित्त आयोग से झारखंड के पर्यटन स्थलों के लिए अनुशंसित 100 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं होने के कारण लैप्स होने की संभावना जतायी़ सांसद ने उक्त राशि को पुन: जारी करने की मांग पर्यटन मंत्रालय से की़ उन्होंने इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर व कौलेश्वरी पहाड़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की भी मांग की़ सांसद ने लोकसभा में बताया कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है़ उन्होंने कुंदा गुफा, तमासीन जलप्रपात, बलबल का गरम कुंड, लातेहार का लोध जलप्रपात, नगर भवानी प्राचीन मंदिर, चंदवा नगर मंदिर, लातेहार के केदाल मंदिर, झारखंडी मंदिर व पलामू कौलेश्वरी हिल्स काे विकसित करने की मांग की़ सांसद ने कहा कि चतरा में पुरातत्व के साथ-साथ कई धरोहर आज भी स्थित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >