वार्षिक बागवानी प्रशक्षिण सह पौधरोपण

वार्षिक बागवानी प्रशिक्षण सह पौधरोपण हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़ा बाजार में विद्यार्थियों ने बागवानी का प्रशिक्षण लिया. उसके बाद पांच-पांच के समूह में बंट कर पौधरोपण किया. इसका उद्देश्य पर्यावरण एवं सुंदरीकरण करना था. कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया. बागवानी प्रभारी अनुराधा कुमारी एवं कार्यालय प्रभारी राजू राणा […]

वार्षिक बागवानी प्रशिक्षण सह पौधरोपण हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़ा बाजार में विद्यार्थियों ने बागवानी का प्रशिक्षण लिया. उसके बाद पांच-पांच के समूह में बंट कर पौधरोपण किया. इसका उद्देश्य पर्यावरण एवं सुंदरीकरण करना था. कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया. बागवानी प्रभारी अनुराधा कुमारी एवं कार्यालय प्रभारी राजू राणा ने बच्चों को पर्यावरण को कैसे स्वच्छ एवं सुंदर रखा जाये इसकी विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रशांत कृष्ण, सुनील कुमार, रंजना सिन्हा, लक्ष्मी कुमार, सेविका प्रतिमा देवी, विद्यार्थियों में अनुपम, खुशबू, मुस्कान, प्रिया, ईशिका, हर्ष,राहुल, अमन,प्रियम, आयुष ने सहयोग किया. यह जानकारी राजू राणा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >