लीड ़ हमारे देश में अच्छी न्याय प्रणाली है : प्रो गुरदीप

लीड ़ हमारे देश में अच्छी न्याय प्रणाली है : प्रो गुरदीप विभावि एमएड विभाग में मानवाधिकार संगोष्ठीहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र (एमएड) विभाग में गुरुवार को मानवाधिकार पर संगोष्ठी हुई. अध्यक्षता डॉ मारग्रेट लकड़ा ने की. मुख्य अतिथि समाज सेविका सह प्रोविंसियल सुपिरियर सिस्टर जोसलीन एवं कुलपति प्रो गुरदीप सिंह मौजूद थे. कुलपति […]

लीड ़ हमारे देश में अच्छी न्याय प्रणाली है : प्रो गुरदीप विभावि एमएड विभाग में मानवाधिकार संगोष्ठीहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र (एमएड) विभाग में गुरुवार को मानवाधिकार पर संगोष्ठी हुई. अध्यक्षता डॉ मारग्रेट लकड़ा ने की. मुख्य अतिथि समाज सेविका सह प्रोविंसियल सुपिरियर सिस्टर जोसलीन एवं कुलपति प्रो गुरदीप सिंह मौजूद थे. कुलपति ने मानवाधिकार के विभिन्न आयाम एवं शिक्षा पर कहा कि मानवाधिकार काे अच्छे काम के रूप में देखना चाहिये, न कि शोषण की तरह. हमारे देश में अच्छी न्याय प्रणाली है. हम उसे लागू करने में कमजोर हैं. प्रतिकुलपति ने कहा कि भारत मानवाधिकार का शुरू से ही आदर करता आ रहा है. सिस्टर जोसलीन ने कहा कि मानवाधिकार मनुष्य की स्वतंत्रता एवं मौलिक अधिकार की बात करता है. यह विश्व में शांति स्थापित करना चाहता है तथा प्रयासरत है. निदेशक डॉ मारग्रेट लकड़ा ने कहा कि जितनी शिक्षा हम पाते हैं उसे कार्यरूप में बदलना होगा.अधिकार से उपर मूल्य है. हमें दूसरे के आंसू पोंछने हैं. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ तनवीर,व्याख्याता स्वेता कुजूर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर श्वेता सिंह, राणा चेतन प्रताप, प्रमोद दांगी, बासीफ शाह, बबीता कुमारी,नीता रजक, गुलजार,हसन समेत एमएड के कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >