लीड ़ बरही में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान

लीड ़ बरही में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान 28 बरही 01 कोनरा मदरसा बूथ पर लाइन में खड़ी मुसलिम महिलाएं28 बरही 02 प्रखंड परिसर बूथ पर वोट के लिए इंतजार करती महिलाएं28 बरही 03 मल्लाह टोली स्कूल बूथ पर वोट डालती महिला28 बरही 04 बूथ का जायजा लेते जिप उम्मीदवार एकबाल रजा28 बरही 05 […]

लीड ़ बरही में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान 28 बरही 01 कोनरा मदरसा बूथ पर लाइन में खड़ी मुसलिम महिलाएं28 बरही 02 प्रखंड परिसर बूथ पर वोट के लिए इंतजार करती महिलाएं28 बरही 03 मल्लाह टोली स्कूल बूथ पर वोट डालती महिला28 बरही 04 बूथ का जायजा लेते जिप उम्मीदवार एकबाल रजा28 बरही 05 बरहीडीह प्रावि बूथ पर सहारा देकर वोट दिलाने ले जाते युवक28 बरही 06 प्रखंड परिसर बूथ पर से भीड़ हटाते पीठासीन पदाधिकारी़ 28 बरही 07 आंगनबाड़ी छोटकी बरही बूथ पर वोट देने के लिए खड़े लोग28 बरही 08 वोट देने जाती 105 वर्ष की वृद्धा पार्वती देवी28 बरही 09 बूथ नंबर नौ पर दौरा का शिकार हुए पीठासीन पदाधिकारी को सहारा देते 28 बरही 10 उजैना बूथ पर वोट डालती युवतीबरही. बरही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ छिटपुट घटनाओं के बावजूद आमतौर मतदान शांतिपूर्ण रहा. कुछ मतदान केंद्रों पर विभिन्न गुटों के बीच हाथापाई की मामूली घटनाएं हुई. मतदान केंद्रों पर उम्मीदवार के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी और वोट देने के लिए जा रहे मतदाताओं को वे प्रभावित करने की कोशिश करते रहे़ इस बात को लेकर विभिन्न गुटों के बीच तू तू, मैं-मैं हुई़ मगर अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन लगा कर वोट देने के लिए खड़े थे़ आम मतदाताओं में यह भावना देखी गई की जिसको जो उम्मीदवार पसंद है उसने उसके पक्ष में मतदान किया. लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं . कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट कराने का प्रयास करते रहे़ प्रखंड परिसर के बूथ नं 44 पर सुबह 9.30 बजे तक 40 महिला व 40 पुरुष वोट डाल चुके थे. कोनरा पंचायत भवन बूथ नंबर 10, 13, 15 मदरसा तहफुजे इस्लाम बूथ 59 पर मतदाताओं की लंबी लाइन थी़ 12 बजे तक 77 महिला व 99 पुरुष मतदान कर चुके थे़ राजकीय मध्य विद्यालय बेंदी के बूथ नंबर तीन पर एक बजे तक 72 प्रतिशत व चार में 76 प्रतिशत वोट पड़ चूके थे़ पीठासीन पदाधिकारी ने खदेड़ाप्रखंड परिसर स्थित बूथ नंबर 43 पर मतदाता अव्यवस्था पैदा कर रहे थे़ गुट बना कर बूथ में घुसे जा रहे थे़. कुछ महिला मतदाताओं ने इसका विरोध किया तो पीठासीन पदाधिकारी को भीड़ को दूर भगाने का प्रयास करना पडा़ 105 वर्ष की वृद्धा ने मतदान किया : बरही बीआरसी स्थित बूथ नंबर 42 पर 105 वर्ष की वृद्धा पार्वती देवी पति स्व जीतन साव अपने पुत्र प्रमोद गुप्ता के साथ मतदान करने पहुंची. मतदान केंद्र पर उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गये़अल्पसंख्यक समुदाय ने जम कर वोट डाला : मदरसा तहफुजे इस्लाम स्थित बूथ नंबर 52, 53, कोनरा उर्दू माध्यमिक विद्यालय बूथ नंबर 49, बूथ नंबर 50 मदरसा अजीजिया रसाेईया धमना बूथ नंबर 18, आंगनबाड़ी केंद्र, छोटकी बरही बूथ नंबर 17, राजकीय मध्य विद्यालय बेंदी के दो बूथों सहित लस्करी, कोयली, कोनरा पंचायत व रसोइया धमना पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मुसलिम समाज के मतदाताओं ने जमकर वोट डाला़ वोट डालने में महिलाएं काफी संख्या में आई थी.पीठासीन पदाधिकारी को मिरगी का दौरा पड़ा : बरही उच्च विद्यालय बूथ नंबर 32 के पीठासीन पदाधिकारी पीटर पॉल खाखा को मतदाना के दौरान मिरगी का दौरा पड़ा़ घटना से मतदान कर्मी सहित वहां मौजूद मतदाता घबरा गये़ सूचना मिलने पर अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे व पीठासीन पदाधिकारी को इलाज के लिए तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले गये़ उनके जगह पर रिजर्व से मतदान अधिकारी को नियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >