टंडवा में 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ

टंडवा में 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ फोटो : टंडवा 1 में हेचाबलिया बूथ पर वोट डालने आये मतदाता, टंडवा 2 में कोयद बूथ का नजारा, 3 में वृद्ध का मतदान कराने ले जाता पोता, 4 में विकलांग मतदाता़ 5 में जानकारी लेते डीएसपी व थाना प्रभारी, 6, 7 में वोट डालने आये विकलांग मतदाता़ टंडवा. […]

टंडवा में 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ फोटो : टंडवा 1 में हेचाबलिया बूथ पर वोट डालने आये मतदाता, टंडवा 2 में कोयद बूथ का नजारा, 3 में वृद्ध का मतदान कराने ले जाता पोता, 4 में विकलांग मतदाता़ 5 में जानकारी लेते डीएसपी व थाना प्रभारी, 6, 7 में वोट डालने आये विकलांग मतदाता़ टंडवा. प्रखंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ़ यहां 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ़ सुबह के सात बजते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी़ टंडवा में 78,882 मतदाता है़ं इसमें पुरुष मतदाता 42,433 व महिला मतदाता 36,449 हैं.शनिवार को हुए चुनाव में 59 हजार मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया़ इसमें पुरुष मतदाता 31 हजार व महिला मतदाता 28 हजार 122 शामिल है़ं मतदान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया़ महिलाओं का मतदान प्रतिशत 77 प्रतिशत व पुरुष का मतदान प्रशित 73 प्रतिशत रहा़ सबसे अधिक मतदान डहु बूथ नंबर 149 में 93.25 व सबसे कम आदर्श मवि उतरी भाग बूथ नंबर 130 में 47.15 प्रतिशत रहा़ सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे़ उपायुक्त अमित कुमार, एसपी एसके झा, एसडीओ नंदकिशोर लाल, डीएसपी प्रवीण सिंह, पुलिस निरीक्षक परशुराम प्रसाद व थाना प्रभारी शिव गोप विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिन भर बूथों का भ्रमण करते रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >