जम्मू अधिवेशन में भाग लेंगे डॉ कमला प्रसाद

जम्मू अधिवेशन में भाग लेंगे डॉ कमला प्रसाद हजारीबाग. भारतीय भूगोलवेत्ता संघ का 37 वां अधिवेशन जम्मू विश्वविद्यालय में दो दिसंबर से शुरू होगा. इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद शामिल होंगे. अधिवेशन का विषय पर्यटन संसाधन, पर्यावरण एवं विकास निर्धारित करना था. डॉ प्रसाद अधिवेशन में अपना शोध-पत्र […]

जम्मू अधिवेशन में भाग लेंगे डॉ कमला प्रसाद हजारीबाग. भारतीय भूगोलवेत्ता संघ का 37 वां अधिवेशन जम्मू विश्वविद्यालय में दो दिसंबर से शुरू होगा. इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद शामिल होंगे. अधिवेशन का विषय पर्यटन संसाधन, पर्यावरण एवं विकास निर्धारित करना था. डॉ प्रसाद अधिवेशन में अपना शोध-पत्र झारखंड में पर्यटन के विकास एवं योजना पर पढ़ेंगे.डॉ प्रसाद को जम्मू विवि से अधिवेशन में भाग लेने के लिये निमंत्रण भेजा गया है. सीएनडी में विशेष व्याख्यान : केबी महिला कॉलेज के सीएनडी विभाग में शनिवार को एडोलेसेंट हेल्थ प्रॉब्लम विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया. मुख्य वक्ता डॉ पुष्कर कुमार ने किशोरियों से संबंधित सामाजिक,शारीरिक,भावनात्मक एवं मानसिक समस्याओं पर प्रकाश डाला. चिकित्सक ने एनीमिया,इनफैक्शन, विटामिन व कैल्शिम की कमी से होनेवाली बीमारी के बचाव के उपाय बताये तथा सावधानियां बरतने को कहा.उन्होंने छात्रओं से कहा कि वह अपनी समस्याएं बिना संकोच बताएं और उसके बारे में सलाह लें.कार्यक्रम में छात्रओं के अलावा डॉ नंदा वर्मा, समन्वयक डॉ कृष्णा ठाकुर समेत सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >