महिला हिंसा विरोधी पखवारा शुरूइचाक. महिला मुक्ति संस्था के तत्वावधान में 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवारा की शुरुआत की गई. संस्था के सचिव देवयानी वर्मा ने बताया कि तमाम कानूनी दबाव के बाद भी महिलाएं घर से बाहर तक हिंसा की शिकार हो रही है. ये हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, डायन प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, बलात्कार के रूप में देखी जा रही है. वहीं महिलाएं घर के अंदर भी जेंडर भेदभाव के कारण हिंसा की शिकार रोज हो रही है. जिसके कारण महिलाओं का विकास बाधित है. उन्होंने कहा कि 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत 1991 में महिला मानवाधिकार विषयक विश्व स्तरीय सम्मेलन में हुआ. उन्होंने कहा कि यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान संस्था के लीला देवी, निर्मला देवी, रवि कुमार, बच्चू राम उपस्थित थे.
महिला हिंसा विरोधी पखवारा शुरू
महिला हिंसा विरोधी पखवारा शुरूइचाक. महिला मुक्ति संस्था के तत्वावधान में 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवारा की शुरुआत की गई. संस्था के सचिव देवयानी वर्मा ने बताया कि तमाम कानूनी दबाव के बाद भी महिलाएं घर से बाहर तक हिंसा की शिकार हो रही है. ये हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, डायन प्रताड़ना, […]
